भारत और विदेश सम्बंधित 20 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब. करेंट अफेयर्स आने वाली SSC , UPSC , Bank , Railway , Clerk , PO सभी परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी , 20 October 2021 Current Affairs.
1. पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ़ स्टाफ का पदभार हाल ही में किसने ग्रहण कर लिया है?
a. लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा
b. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
c. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
d. लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह
उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ― ने हाल ही में पश्चिमी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में पदभार संभाला. लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं. इससे पहले देवेंद्र शर्मा वेस्टर्न सेक्टर में आर्मर्ड रेजिमेंट, आर्मर्ड ब्रिगेड और इनफेंट्री डिविजन की कमान संभाल चुके हैं.(Current Affairs Today In Hindi) इसके अलावा वह भूटान में भारतीय मिलिट्री ट्रेनिंग टीम के सदस्य और पश्चिमी अफ्रीका यूनाइटिड नेशन के मिशन में बतौर मुख्य सैन्य अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
2. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का निवास प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली पहली महिला निम्न में से कौन बन गयी हैं?
a. पल्लवी फौजदार
b. मीरा मोहंती
c. फातिमा बानो
d. कोमल पाटोले
उत्तर: फातिमा बानो ― केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के चोस्कोरे गांव की रहने वाली फातिमा बानो कारगिल की पहली ऐसी महिला बन गई हैं जिन्हें ‘लद्दाख निवासी प्रमाणपत्र मिला है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कारगिल के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) त्सेरिंग मोटुप ने तहसीलदार कार्यालय में पहला निवासी प्रमाणपत्र जारी किया. लद्दाख निवासी प्रमाणपत्र आदेश 2021 के अनुसार कोई भी व्यक्ति जिसके पास लेह और कारगिल में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (पीआरसी) है या वे सक्षम प्राधिकारी द्वारा पीआरसी जारी करने के पात्र व्यक्तियों की श्रेणी से संबंधित हों तो वे ‘निवासी प्रमाण पत्र’ प्राप्त करने के हकदार होंगे।
3. निम्न में से किस देश के पहले टेस्ट कप्तान बांदुला वर्णपुरा (Bandula warnapura) का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. श्रीलंका
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश
उत्तर: श्रीलंका ― के पहले टेस्ट कप्तान बांदुला वर्णपुरा का 18 अक्टूबर को निधन हो गया. वे 68 साल के थे. ठोस तकनीक वाले सलामी बल्लेबाज वर्णपुरा मध्यम तेज गति की गेंदबाजी करने में भी सक्षम थे. वर्णपुरा ने 1975 से 1982 तक चार टेस्ट और 12 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने बाद में राष्ट्रीय टीम के कोच और श्रीलंका क्रिकेट में प्रशासक की भूमिका निभाई।
4. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों से जुड़े निर्देशों का पालन नहीं करने पर कितने रुपए का जुर्माना लगाया है?
a. 4.85 करोड़ रूपए
b. 3.55 करोड़ रुपए
c. 2.98 करोड़ रूपए
d. 1.95 करोड़ रूपए