12 अक्टूबर Current Affairs 2021
1. न्यूनतम मजदूरी एवं आव्रजन शोध कर किन तीन विद्वानों को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर : डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट, गुइदो इम्बोंस।
2. इलाहबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन बन गए हैं?
उत्तर : जस्टिस राजेश बिंदल।
3. भारत ने किर्गिस्तान में विकास परियोजनाओं के लिए कितने करोड़ रूपए की ऋण सहायता के समझौते पर सहमति जताई है?
उत्तर : 20 करोड़ डॉलर।
4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में प्रतिमिनट कितने लोगों की मौत हो रही है?
उत्तर : 13 लोगों की।
5. सरकार ने राकेश झुनझुनवाला की किस एयरलाइन को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : आकाशा एयरलाइन।
6. आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने कितने पदक अपने नाम किये हैं?
उत्तर : ४३ पदक (17 स्वर्ण, 16 रजत एवं 10 कांस्य पदक)।
7. आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में किस टीम ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 4 विकेट से हराकर क्वालीफायर में जगह पक्की कर ली है?
उत्तर : कोलकाता नाइट राइडर्स।
8. आज के दिन (12 अक्टूबर) को विश्व भर में किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2021).
9. आयरलैंड की किस महिला क्रिकेटर ने 16 वर्ष की उम्र में शतक जड़ (121) दिया है, ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गयीं हैं?
उत्तर : एमी हंटर।
10. राजस्थान राज्य सरकार ने हाल ही में विधानसभा से पारित एक बिल को वापस लेने की घोषणा की है, बिल का नाम क्या है?
उत्तर : बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल।